|फॉलो करें:
विज्ञापन

पंचायत चुनाव राजस्थान 2026 — तारीख, चरण और पूरी जानकारी

राज्य में 14,403 सरपंच और 1,30,589 वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। चारों चरणों का पंच-सरपंच मतदान पूरा हो चुका है। अपडेट: 23 अक्टूबर 2026।

चुनाव कब होंगे?

मतदान 4 चरणों में — पहले चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) और पंच-सरपंच के लिए 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार)। आख़िरी चरण का मतदान 16 नवंबर 2026 (सोमवार)।

चरणपंच / सरपंचमतपेटीजिला परिषद / पंचायत समितिईवीएम
चरण 124 अक्टूबर 2026 (शनिवार)22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)
चरण 230 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)28 अक्टूबर 2026 (बुधवार)
चरण 35 नवंबर 2026 (गुरुवार)3 नवंबर 2026 (मंगलवार)
चरण 416 नवंबर 2026 (सोमवार)14 नवंबर 2026 (शनिवार)

मतदान का समय हर चरण और हर पद के लिए एक ही — प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक।

वोट डालने से पहले: 4 वोट, 2 दिन

55 सेकंड: पहले दिन ईवीएम पर 2 वोट, दो दिन बाद मतपेटी में 2 वोट

22 अक्टूबर को कितना मतदान हुआ (चरण 1)

पंचायत समिति सदस्य (ईवीएम) का मतदान प्रतिशत, 22 अक्टूबर 2026, शाम 6 बजे तक। इन्हीं 16 जिलों में शनिवार को पंच-सरपंच का मतदान है।

जिलामतदान (शाम 6 बजे तक)
बीकानेर71.28%
झालावाड़68.35%
जयपुर67.60%
बाड़मेर67.37%
फलोदी66.74%
अलवर64.97%
नागौर64.84%
उदयपुर64.42%
कोटा64.15%
जोधपुर62.91%
अजमेर61.53%
भीलवाड़ा61.20%
डूंगरपुर61.11%
राजसमन्द56.37%
सिरोही55.66%
पाली47.89%

अनंतिम आंकड़े, राज्य निर्वाचन आयोग की तालिका से। शाम 6 बजे लाइन में लगे मतदाता भी वोट डालते हैं, इसलिए अंतिम आंकड़ा थोड़ा ऊपर जा सकता है। जिलों का औसत पूरे चरण का मतदान प्रतिशत नहीं होता, इसलिए यहां राज्य का एक आंकड़ा नहीं दिया गया।

अब तक क्या-क्या हुआ

  1. 23 सितंबर 2026जिला स्तर पर प्रधान, जिला प्रमुख, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों का आरक्षण लॉटरी से तय
  2. 24 सितंबर 2026हर उपखंड मुख्यालय पर लॉटरी से सरपंच और वार्ड पंच पदों का आरक्षण तय
  3. 3 अक्टूबर 2026राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित किया; ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू
  4. 6 अक्टूबर 2026आयोग ने पहले तीन चरणों का मतदान एक दिन पहले किया (धनतेरस के कारण); जैसलमेर, बीकानेर व सलूम्बर के चरण बदले
  5. 8 अक्टूबर 2026पहले चरण की लोकसूचना — नामांकन प्रक्रिया शुरू
  6. 22 अक्टूबर 2026पहले चरण का मतदान: 16 जिलों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य (ईवीएम)
  7. 24 अक्टूबर 2026पहले चरण का मतदान (पंच व सरपंच) — नतीजा उसी दिन
  8. 25 अक्टूबर 2026पहले चरण की ग्राम पंचायतों में उपसरपंच का चुनाव
  9. 20 नवंबर 2026जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना, सभी चरणों की एक साथ
  10. 28 नवंबर 2026उप प्रधान का चुनाव — पूरी प्रक्रिया पूर्ण

किस पद का चुनाव किस तरीके से

पदमतदान
सरपंचमतपेटी (बैलेट पेपर)
वार्ड पंचमतपेटी (बैलेट पेपर)
पंचायत समिति सदस्यईवीएम
जिला परिषद सदस्यईवीएम

यानी “पंचायत चुनाव पूरी तरह ईवीएम से” कहना सही नहीं — गांव के दोनों पद मतपत्र से ही तय होते हैं।

अपने जिले का मतदान दिन देखें

हर जिले की पंचायत समितियां किस चरण में मतदान करेंगी, यह आयोग के कार्यक्रम के परिशिष्ट-B में है। नीचे अपना जिला चुनें — वहां पंचायत समिति के नाम के साथ आपके गांव के मतदान की तारीख मिलेगी। कुल 14,403 ग्राम पंचायतें और 45,376 मतदान बूथ।

आपके जिले में कितने चरण

एक चरण: जैसलमेर, फलौदी
तीन चरण: झुंझुनू, करौली, सीकर, बांसवाड़ा, जालौर, उदयपुर
चार चरण: जयपुर, बीकानेर
दो चरण: शेष सभी जिले दो चरण में

नतीजे कब आएंगे

पंच व सरपंचमतदान वाले दिन ही, मतदान समाप्ति के तुरंत बादग्राम पंचायत मुख्यालय पर
पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य20 नवंबर 2026 (शुक्रवार), प्रातः 8:00 बजे से — सभी चरणों की एक साथजिला मुख्यालय पर

यानी सरपंच का नतीजा मतदान वाली शाम को ही गांव में मिल जाएगा, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति का नतीजा सभी चरणों के बाद 20 नवंबर को एक साथ आएगा।

प्रधान और जिला प्रमुख कब चुने जाएंगे

पदचुनाव की तारीख
जिला प्रमुख25 नवंबर 2026 (बुधवार)
उप जिला प्रमुख26 नवंबर 2026 (गुरुवार)
प्रधान27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)
उप प्रधान28 नवंबर 2026 (शनिवार)

जिला परिषद बारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा के जिला प्रमुख/उप जिला प्रमुख तथा इनमें शामिल पंचायत समितियों के प्रधान/उप प्रधान का कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूरा हो रहा है, इसलिए इन पदों के चुनाव की तारीखें आयोग अलग से घोषित करेगा। इन जिलों के सदस्य पदों के चुनाव इसी कार्यक्रम में हो रहे हैं।

राजस्थान के काम के टूल

चुनाव का नतीजा आते ही अलर्ट पाएं

पंचायत और निकाय चुनाव के नतीजे और हर बड़ा अपडेट सबसे पहले

📲 WhatsApp पर हर अपडेट: Rajasthan365 का व्हाट्सऐप चैनल जॉइन करें — नंबर किसी को नहीं दिखता।

विज्ञापन

आरक्षण — अपने गांव और जिले का देखें

सरपंच आरक्षण पेज पर अभी 17 जिलों की 3,265 ग्राम पंचायतें जुड़ी हैं — बाकी जिलों का आदेश सार्वजनिक होते ही जोड़ा जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 कब होंगे?
मतदान 4 चरणों में — पहले चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) और पंच-सरपंच के लिए 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार)। आख़िरी चरण का मतदान 16 नवंबर 2026 (सोमवार)। पूरी चुनाव प्रक्रिया 8 अक्टूबर की लोकसूचना से शुरू होकर 28 नवंबर 2026 को उप प्रधान के चुनाव के साथ पूरी होगी। घोषणा से पहले खबरों में 9 नवंबर और 15 नवंबर दोनों तारीखें चल रही थीं — आयोग के कार्यक्रम के अनुसार दोनों ही सही नहीं थीं।
आदर्श आचार संहिता कब से लागू है?
3 अक्टूबर 2026 से, जिस दिन राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। तब से ग्रामीण क्षेत्रों में नई योजनाओं की घोषणा, शिलान्यास और लोकार्पण पर रोक है। शहरी निकाय क्षेत्र इससे अलग हैं।
पंचायत चुनाव ईवीएम से होंगे या मतपत्र से?
दोनों से — और यही बात ज़्यादातर जगह गलत बताई जाती है। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव मतपत्र (बैलेट पेपर) से होते हैं, जबकि पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव ईवीएम से कराए जाते हैं।
चुनाव कितने चरणों में होंगे?
राज्य के स्तर पर मतदान 4 चरणों में हो रहा है, लेकिन हर जिले में उतने चरण नहीं हैं। जैसलमेर और फलौदी में चुनाव एक ही चरण में; झुंझुनू, करौली, सीकर, बांसवाड़ा, जालौर, उदयपुर में तीन चरण में; जयपुर और बीकानेर में चार चरण में; और शेष सभी जिलों में दो चरण में (6 अक्टूबर के आयोग के संशोधन के बाद)। इसलिए "पूरा चुनाव चार चरणों में" कहना राज्य के लिए सही है, आपके जिले के लिए ज़रूरी नहीं।
मेरे गांव में सरपंच पद किसके लिए आरक्षित है?
24 सितंबर 2026 को हर उपखंड मुख्यालय पर लॉटरी से सरपंच और वार्ड पंच पदों का आरक्षण तय हुआ। अपने गांव की ग्राम पंचायत का नाम इसी साइट के सरपंच आरक्षण पेज पर खोजें — जिलेवार सूची स्रोत सहित दी गई है। प्रधान और जिला प्रमुख का आरक्षण 23 सितंबर को जिला स्तर पर तय हुआ था।
राज्य में कुल कितने सरपंच और वार्ड पंच पद हैं?
राजस्थान में कुल 14,403 सरपंच और 1,30,589 वार्ड पंच पद हैं। इनमें बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सलूंबर — इन चार अनुसूचित क्षेत्र जिलों की सभी 1,253 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है।