पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट राजस्थान — अपना नाम खोजें
नीचे अपना जिला → ब्लॉक → ग्राम पंचायत चुनें और PMAY-G लाभार्थी सूची में अपना नाम, मकान की स्थिति, किस्त और स्वीकृति राशि देखें।
🟢 4 जुलाई 2026 तक अपडेट · स्रोत: सरकारी सोशल ऑडिट रिपोर्ट (PMAY-G)
शुरू करने के लिए ऊपर अपना जिला चुनें। अभी हमारे पास 16 जिलों की सूची है और डेटा लगातार जुड़ रहा है।
स्रोत: भारत सरकार PMAY-G सोशल ऑडिट रिपोर्ट (सार्वजनिक डेटा), अंतिम अपडेट 4 जुलाई 2026। यह सुविधा केवल जानकारी के लिए है; आधिकारिक पुष्टि हेतु pmayg.gov.in देखें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पीएम आवास ग्रामीण लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
ऊपर अपना जिला, फिर ब्लॉक (पंचायत समिति) और ग्राम पंचायत चुनें — आपकी पंचायत के सभी लाभार्थियों की सूची नाम, पिता/पति का नाम, मकान की स्थिति और किस्त के साथ खुल जाएगी। नाम बॉक्स में हिंदी या अंग्रेज़ी में नाम टाइप करके भी खोज सकते हैं।
नाम अंग्रेज़ी में क्यों दिख रहा है?
सरकारी रिकॉर्ड में नाम कहीं हिंदी और कहीं अंग्रेज़ी में दर्ज होते हैं — यह उसी पर निर्भर करता है कि ब्लॉक स्तर पर एंट्री कैसे हुई। इसलिए पूरी सूची देखकर अपना/पिता का नाम पहचानना सबसे भरोसेमंद तरीका है।
मेरा नाम सूची में नहीं है, क्या करूं?
नई मंजूरियां लगातार जुड़ रही हैं (28 मई 2026 को राजस्थान समेत 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी हुए)। यदि आपका Awaas+ 2024 सर्वे हुआ था तो नाम आगामी सूची में आ सकता है। ग्राम पंचायत सचिव या BDO से Awaas+ सर्वे की स्थिति पूछें।
यह डेटा कहां से आता है और कितना सही है?
यह भारत सरकार के PMAY-G सोशल ऑडिट रिपोर्ट (report.pmayg.dord.gov.in) का सार्वजनिक डेटा है। किसी भी कानूनी/आधिकारिक उपयोग के लिए अंतिम पुष्टि आधिकारिक पोर्टल से ही करें।
