AI और सोलर तकनीक से बना सिस्टम, जो सैनिकों की जान बचाने में बना गेमचेंजर

उदयपुर के छात्रों का कमाल! AI और सोलर तकनीक से बनाया ऐसा सिस्टम, जो सैनिकों की जान बचाने में बनेगा गेमचेंजर

MPUAT Udaipur Innovation: उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT) के इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग छात्रों ने एक अनोखा और आधुनिक नवाचार तैयार किया है. छात्रों ने सोलर पावर्ड एआई आधारित “सोल्जर हेल्थ मॉनिटरिंग एंड इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम” विकसित किया है, जो सैनिकों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखेगा. इस स्मार्ट सिस्टम की खास बात यह है कि इसे सैटेलाइट के माध्यम से भी कंट्रोल किया जा सकेगा. यदि किसी सैनिक की तबीयत अचानक बिगड़ती है या कोई आपात स्थिति बनती है, तो यह सिस्टम तुरंत अलर्ट भेजेगा. सोलर तकनीक आधारित होने के कारण यह ऊर्जा की बचत भी करेगा और दूरदराज के इलाकों में आसानी से काम करेगा.

उदयपुर: उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के छात्रों ने एक अनोखा और आधुनिक सोलर पावर्ड सोल्जर हेल्थ मॉनिटरिंग एंड इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम तैयार कर तकनीकी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस प्रोजेक्ट के जरिए सेना के जवानों की स्वास्थ्य स्थिति की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकती है और जरूरत पड़ने पर तुरंत अलर्ट सिस्टम सक्रिय हो जाता है.

यह स्मार्ट सिस्टम एक छोटे से चिप आधारित डिवाइस पर काम करता है, जिसे सैनिक के शरीर या यूनिफॉर्म में लगाया जा सकता है. इस चिप के माध्यम से सैनिक की हार्टबीट, ब्लड प्रेशर (बीपी), शरीर की ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जानकारियां लगातार ट्रैक की जाती हैं. खास बात यह है कि यह पूरी जानकारी सीधे एक सेंट्रल कंट्रोल सिस्टम तक पहुंच जाती है, जिससे कमांड सेंटर पर बैठे अधिकारी तुरंत स्थिति का आकलन कर सकते हैं.

Advertisement

सिस्टम पूरी तरह सोलर एनर्जी पर आधारित

छात्रों के अनुसार यह सिस्टम पूरी तरह सोलर एनर्जी पर आधारित है, जिससे इसे लंबे समय तक बिना बैटरी बदलने की जरूरत के इस्तेमाल किया जा सकता है. यह तकनीक दूर-दराज और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी काफी उपयोगी साबित हो सकती है, जहां सामान्य नेटवर्क या बिजली की सुविधा सीमित होती है.

दूर के इलाकों में भी मॉनिटर किया जा सकता

Advertisement

इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका एआई आधारित सिस्टम है, जो डेटा को स्मार्ट तरीके से प्रोसेस करता है और किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत अलर्ट जनरेट करता है. साथ ही इसे सैटेलाइट कनेक्टिविटी से जोड़कर दूरस्थ इलाकों में भी मॉनिटर किया जा सकता है, जिससे इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है.

हेल्थ मॉनिटरिंग और स्मार्ट ट्रैकिंग तकनीक

इस प्रोजेक्ट को इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के छात्रों भावेश कुमावत, कनिष्क राज, जय त्रिपाठी, अंशु कुमावत और तृप्ति पाटीदार ने मिलकर तैयार किया है. छात्रों का कहना है कि उनका उद्देश्य एक ऐसा सिस्टम विकसित करना था, जो सैनिकों की सुरक्षा को और मजबूत बना सके तथा आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने में सहायक हो.विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा हैं.यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में रक्षा क्षेत्र में हेल्थ मॉनिटरिंग और स्मार्ट ट्रैकिंग तकनीक को एक नई दिशा देने की क्षमता रखता है.

निष्कर्ष

यह AI और सोलर पावर्ड सोल्जर हेल्थ मॉनिटरिंग एंड इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम सैनिकों की सुरक्षा को बढ़ाने और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस नवाचार से रक्षा क्षेत्र में काफी सुधार की उम्मीद है।